चंदौली। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर क्लिपरमेडि डीएमच मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज को किया लॉन्च।
कैंसर के कई नए प्रकार कि के लोगों को चपेट में ले रही हैं। इसमें शरीर के हर हिस्से में होने वाले कैंसर में वृद्धि देखी जा रही है जैसे मुंह एवं गले का कैंसर पेट का कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़े का कैंसर, हड्डी का कैंसर आदि।अधिकांश मामलों में कैंसर बहुत एडवांस स्टेज में डिटेक्ट हो पाता है जिससे उसका इलाज दुरुह हो जाता है।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डॉक्टर शुभेदु शेखर, गैस्ट्रोकैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर पवन कुमार सिंह, लंग कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल ताराप्रणव भट्टाचार्य, अश्विनी विश्वकर्मा, बिजनेस हेड मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि क्लियरमेडी डीएमच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञों के नेतृत्व में कैंसर की संपूर्ण चिनि न्यूरो रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं प्रत्यारोपण विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, डेंटल विभाग पीडियाट्रिक्स आदि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।





