महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह दो कारे आमने सामने टकरा गई, जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी रोहित (36) पुत्र सुरेंद्र अपनी मां लक्ष्मी (58) के साथ मंगलवार की रात अल्टो कार से अपने रिश्तेदारों के यहां महोबकंठ एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। बुधवार की सुबह मां बेटे कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। वहीं दूसरी कार से अर्जुन सिंह (30), प्रिंस कुमार, संतोषी (66) झांसी जा रहे थे, तभी दोनो कारे तेईया गांव के समीप झांसी मिर्जापुर हाईवे पर आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कारों में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए साथ ही कारे भी क्षतिग्रस्त हो गई।
कारों की टक्कर होते ही आसपास खड़े ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर सड़क किनारे लाया गया और डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल लक्ष्मी, संतोषी अर्जुन और सुरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने घायलों का परीक्षण कर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।





