Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeउद्योग-अकादमिक तालमेल से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: प्रो. प्रदीप कुमार

उद्योग-अकादमिक तालमेल से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: प्रो. प्रदीप कुमार

पीयू में एसएनजे टोयोटा ने लिया साक्षात्कार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ‘केन्द्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल’ (CTPC) में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘रोजगार अवसर कार्यक्रम’ का मंगलवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी एसएनजे टोयोटा ने विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों का साक्षात्कार कर उन्हें ‘सेल्स ऑफिसर’ पद के लिए चयनित किया।

चयन प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहीं एसएनजे टोयोटा, जौनपुर की ग्रुप हेड (मानव संसाधन) सारिका सिंह ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में युवाओं के लिए करियर की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल रोजगार देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किए जाएंगे।”

सीटीपीसी परिसर में आयोजित इस साक्षात्कार प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की संवाद क्षमता (Communication Skills), बाजार की समझ और ग्राहक सेवा कौशल का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया।कार्यक्रम के समापन पर सीटीपीसी के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने एसएनजे टोयोटा की टीम का आभार प्रकट किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को कैंपस से ही प्रतिष्ठित संस्थानों में नियुक्ति मिल सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच ऐसा जीवंत सहयोग प्लेसमेंट तंत्र को और अधिक सशक्त बनाता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. सुशील कुमार, श्याम त्रिपाठी सहित छात्र सदस्य दिव्यांशु, संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा और गौरव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular