Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसआरएम टीम ने विकासखंड चरखारी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

एसआरएम टीम ने विकासखंड चरखारी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को पूर्व से अधिक बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायें

महोबा। प्रदेश सरकार की एसआरएम टीम ने विकासखंड चरखारी के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने ब्लॉक चरखारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला, उपकेंद्र सबुआ, अनघोरा, कुडार, सुदामापुरी और रिवई सहित अन्य केंद्रों का भी बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोष जनक पायी गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके सिंह, अधीक्षक खरेला डॉ. राजेश वर्मा, आरबीएसके चिकित्सक डॉ. इफ्तेखार खान, बीसीपीएम मनीषी पटैरिया, आशुतोष चौबे और रौनक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित मंडल स्तरीय एसआरएम टीम ने मंगलवार को विकास खंड जैतपुर के अंतर्गत सीएचसी कुलपहाड़ का निरीक्षण किया। झांसी मंडल की दो सदस्यीय एसआरएम टीम प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ अंशुमान तिवारी एवं नरेंद्र रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत, डॉ. महेश सिंह अधीक्षक कुलपहाड़ की मौजूदगी में सुबह करीब 10ः30 बजे अस्पताल पहुंची, जहां टीम प्रभारी डॉ अंशुमान तिवारी ने उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण रजिस्टर, जांच कक्ष, चिकित्साधिकारी कक्ष तथा आयुष्मान वार्ड महिला बिंग सेंटर की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को पूर्व से अधिक बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायें।

इसके बाद टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतारी का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं का संचालन प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। टीम ने सुगिरा एवं लाड़पुर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा और दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत, डॉ. प्रभा गुप्ता, डॉ. महेश सिंह, गिरिराज कश्यप, बीसीपीएम शिवचरण पाल, लैब टेक्नीशियन अभिषेक चौबे, उमेश कुमार सोनी कमल सिंह, मनोज रावत सहित स्टाफ नर्स, मनोरमा सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अनिता कुशवाहा, आदित्य, अंजना यादव, एएनएम गायत्री देवी, कल्पना देवी राजपूत, शशि भास्कर एवं आशा मैना देवी, उर्मिला, कौशल्या, कमलेश, काली, गोरी बाई, आशा कार्यकत्री आदि मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular