Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurडीआईजी ने किया मौदहा कोतवाली का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर दिया...

डीआईजी ने किया मौदहा कोतवाली का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर दिया जोर

मौदहा (हमीरपुर)। शनिवार को चित्रकूट धाम मण्डल बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) राजेश एस. ने मौदहा कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके आगमन पर पुलिस बल ने उन्हें सलामी दी, जिसके पश्चात उन्होंने कोतवाली के विभिन्न पटल का गहन निरीक्षण किया।

​डीआईजी ने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्र कक्ष, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष और विवेचना कक्ष की सफाई व रखरखाव को भी देखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular