Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarजश्न ए सरकारे वफ़ा की सिल्वर जुबली का हुआ सफ़ल आयोजन

जश्न ए सरकारे वफ़ा की सिल्वर जुबली का हुआ सफ़ल आयोजन

जलालपुर, अम्बेडकरनगर क़स्बा जलालपुर के मोहल्ला जाफराबाद(अखाड़ा परिसर)जलालपुर में बीती 27 जनवरी (मंगलवार) को रात्रि 7:30 बजे से बज़्म ए सरकार ए वफ़ा के उन्वान से हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके छोटे भाई सरकार ए लश्कर बाबुल हवाएज हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के अवसर पर वार्षिक ‘जश्न-ए-सरकार ए वफ़ा’ के उन्वान से भव्य व सफल आयोजन किया गया।

इस वर्ष यह आयोजन अपने 25 वर्ष पूर्ण होने (सिल्वर जुबली) के कारण विशेष रूप से चर्चा का केंद्र बना । कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति उत्साहपूर्वक व्यवस्थाओं में जुटी हुई थी। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शोअरा ए कराम ने अपनी शायरी के माध्यम से महफ़िल को रौनक़ बख़्शी कार्यक्रम के अध्यक्षता मौलाना जाफर रज़ा जौहरी साहब ने फरमाई और संचालन मशहूर व मारूफ नाज़िम अनीस जायसी ने फरमाई पूरी रात हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शोरा हज़रात को दाद व तहसीन से नवाजा।

प्रमुख शायरों में मीर नज़ीर बकरी , फराज वास्ती (बरेली), सागर बनारसी, काज़िम जारचवी, तनवीर आज़मी, ज़ैगम सिरस्वी, सुहेल बस्तवी, मोअज्ज़म (कोलकाता) शामिल हुए इसके साथ ही मशहद जलालपुरी, मुअज्जम,अजहर एजाज,अंसर जलालपुरी, रहबर सुल्तानी,कुमैल समेत अन्य स्थानीय शायरों ने भी अपना कलाम पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य कर्ताधर्ता जाफर मेंहदी उर्फ गुड्डू के अलावा रज़ी अब्बास, रज़ी इमाम कर्बलाई, आबिद रज़ा, , रज़ा अब्बास , मेहंदी सागर, मास्टर कुमैल सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से लगे हुए थे।कार्यक्रम के अंत में कमेटी ने सभी शोरा आये हुए मेहमान और सभी सामेईन का शुक्रिया अदा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular