बिंद, निषाद, केवट, मल्लाह कश्यप समाज सशक्तिमंच द्वारा विशाल सम्मेलन का आयोजन
चन्दौली । धानापुर के इंटर कॉलेज अहिकौरा में बिंद, निषाद, केवट, मल्लाह कश्यप समाज सशक्तिमंच द्वारा विशाल सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भदोही के भाजपा सांसद डॉ विनोद बिंद व विशिष्ठ अतिथि विधायक भभुआ भरत बिंद व भाजपा नेता सकलदेव बिंद रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य बिंद, निषाद, केवट, मल्लाह कश्यप सहित समस्त अतिपिछड़ा समाज को एकता स्थापित करना, समाज को शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य व राजनैतिक भागीदारी में सशक्त बनाने व युवाओं व महिलाओं में सामाजिक एकता व नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा । विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी काफी पिछड़े हुए है । उन्होंने शिक्षा एवं खेल के साथ-साथ विकास के अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान शीर्ष स्तर पर बनाने के लिए जागरूक करना होगा।
मौजूदा समय में हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है, इसके लिए अपने नई पीढियों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ अन्य तरह के तमाम समाजिक श्रेणियों में विकास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारे समाज का व्यापक स्तर पर उत्थान हो सके। कहा की संस्कारिक पार्टी बीजेपी की सोच है कि अति पिछड़े समाज को जागृत किया जाय । इसके लिए कार्य भी कर रही।
उन्होंने कहा पहले जो देश चलता था वह मजहब परस्त से चलता था फिर मनी पावर से चलने लगा अब माइंड पावर से चलता है। नेंसन मंडेला ने कहा था पूरी दुनिया पर विजय चाहते हो तो शिक्षा को हथियार बनाओ शिक्षा से ही पूरी दुनिया पर विजय प्राप्त कर सकते है । उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि एक डॉ बिंद नही बल्कि हजारों डॉ बिंद बने और समाज को पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग को आगे ले जाएं । उन्होंने कहा कि हमलोग कच्छप वंश के है जिसमे ज्ञान का भंडार होता था । उन्होंने त्रेता युग से लेकर कलयुग तक अपने समाज के उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि हमारा समाज देश को आजाद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कहा कि जब अंग्रेजो ने देश मे राज शुरू किया तो उनलोगों ने हमारे समाज के लोगो पर टारगेट करना शुरू कर दिया । अंग्रेज जानते थे कि यही जातियां है जो मुझे मात दे सकती है । इसलिए अंग्रेजो ने हमारे समाज के लोगो को कई तरह का एक्ट व टैक्स लगाकर हमलोगों को वंचित किया और शिक्षा से दूर कर दिया । उन्होंने कहा कि हमारा समाज शिक्षा व अपनी सकारात्मक सोच से आगे बढ़ सकता है । कहा कि बाबा साहेब का हमलोग पूजा करते है क्या उनके बताए गए रास्ते पर चलते है । बाबा साहेब कहे थे एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये।
अपने दुखों से मुक्ति चाहते है तो आपको लड़ना पड़ेगा उसके पहले आपको पढ़ना पड़ेगा तब जाकर आप आगे बढ़ सकते है। कहा कि आज हमारा बीटा पढ़ लेगा तो लोगो से प्रश्न करेगा यही लोग नही चाहते है । कहा कि हमारे समाज को संगठित कर ओ पूर्वजो के विरासत को पढ़े । वही व्यक्ति शाशन कर सकता है जो अपना इतिहास जनता हो । परिस्थितियां कभी गवाने के लिए नही होती बल्कि निखारने के लिए होती है । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम बिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय बिंद, कृष्ण कुमार, गौरीशंकर बिंद, बाबूलाल बिंद, संजय बिंद, चंद्रशेखर बिंद, महेंद्र बिंद, केदार बिंद, त्रिलोचन बिंद, राधिका बिंद सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।





