Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क दुघर्टना में ट्रेलर चालक की मौत

सड़क दुघर्टना में ट्रेलर चालक की मौत

रामगंज थाना क्षेत्र में त्रिसुंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर अपने सामने जा रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर फंस गया।

सड़क दुघर्टना में सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने गैस कटर मंगवाकर ट्रेलर के केबिन को काटा। इसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुल्तानपुर निवासी सोनू चौरसिया (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ट्रेलर लेकर सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रामगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular