Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeItawaआदिनाथ जिनेंद्र वेदीप्रतिष्ठा व आध्यात्मिक ज्ञान अमृत महोत्सव की पत्रिका का हुआ...

आदिनाथ जिनेंद्र वेदीप्रतिष्ठा व आध्यात्मिक ज्ञान अमृत महोत्सव की पत्रिका का हुआ विमोचन

जसवंतनगर,इटावा। आदिनाथ जिनेंद्र वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञान अमृत महोत्सव की पत्रिका का विमोचन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ।यह भव्य महोत्सव 9 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।पत्रिका विमोचन अवसर पर नगर की प्रबंध समिति के सर्वराकार तन्मय जैन,समिति मंत्री गोल्डन जैन, नलिन जैन एवं मनोज जैन आदि सेकड़ो साधर्मी उपस्थित रहे।शांति विधान के अवसर पर अनाकुल जैन ने समाजजनों के समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी।

चतुर्थ दिवसीय बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का निर्देशन पंडित संजय शास्त्री (कोटा)के सान्निध्य में संपन्न होगा तथा विद्वत मार्गदर्शन पंडित विवेक जी शास्त्री (छिंदवाड़ा)का प्राप्त होगा विधान की विधि नायक के रूप में ब्रह्मचारी अशोक जैन (उज्जैन),पंडित सचिन जैन शास्त्री (मंगलायतन)एवं तत्व मनीष के साथ पंडित अजीत जैन शास्त्री(अलवर), पंडित जे.पी.जैन दोषी(मुंबई),पंडित अनिल जैन शास्त्री(भिंड)तथा डॉ.अच्युत कांत शास्त्री(बेंगलुरु)अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित सचिन शास्त्री,प्राप्ति जैन,प्रतीति जैन तथा समकित संकुल शास्त्री सिद्धम टीम द्वारा किया जाएगा।सम्पूर्ण भोजन परम शोध विधि से कराया जाएगा जिसका पर्यवेक्षण पंडित जिनेन्द्र जी शास्त्री,श्री मति रेखा जी अलवर द्वारा किया जाएगा।विशिष्ट विद्वत सानिध्य मंगलायतन से पंडित अशोक लुहाडिया, पंडित सुधीर जी,पंडित समकित जी, पंडित अभिषेक के साथ पंडित दिव्यांश जी शास्त्री जयपुर तथा पंडित यश जी शास्त्री करेली का प्राप्त होगा।

कार्यक्रम संयोजक शिवकांत जैन तथा आराध्य जैन ने बताया कि 9 मार्च को महावीर वाटिका में बनी अयोध्यापुरी में अभिषेक के उपरांत मंच उद्घाटन,ध्वजारोहण एवं मंडप उद्घाटन के साथ प्रारंभ होगी। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत माता द्वारा देखे गए 16 स्वप्नों पर आधारित अनोखे लेजर शो के साथ विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular