शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ स्थित सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने छात्राओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ दिलाई और स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अन्य नागरिकों को भी निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता से ही पड़ती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को निर्भय होकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान “माई इंडिया–माई वोट”, “वोट हमारा अधिकार है”, “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है”, “आपका मत–आपकी ताकत” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। छात्राओं ने स्लोगन और शपथ के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।
इस मौके पर मेघश्याम गुप्ता, मुस्तन शेरुल्लाह, सत्यप्रकाश शुक्ला, आशा, अंजलि, प्रतिमा चौधरी, प्रिया, पूजा प्रजापति, मीनू, अंकित, लक्ष्मी, महिमा, कल्पना, गुड़िया शर्मा, राजेश चौरसिया, अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित।





