आजमगढ़। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल आजमगढ़ के सभागार में सांसद धर्मेन्द्र यादव जी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद मौर्य एडवोकेट तथा संचालन मंत्री राना अजेय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ सांसद धर्मेन्द्र यादव जी द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। सर्वप्रथम श्री कौशल कुमार राय जी द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संघ की मांग सभागार के विस्तार हेतु सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल आजमगढ़ के सदस्यों के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा सभागार एवं पुस्तकालय के विस्तार हेतु घोषणा की गयी है।
और यह कहा कि भविष्य में भी आपकी मांगों को पूरा करते रहेंगे। स्वागत समारोह में श्री हवलदार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्री प्रभाकर सिंह अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन, शत्रुघ्न सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश राय एडवोकेट, आद्या प्रसाद सिंह एडवोकेट, प्यारे मोहन श्रीवास्तव एडवोकेट, दिनेशचन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, दिनेश सिंह एडवोकेट, रवीन्द्र, आशीष अन्य सभी सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद-मऊ एवं बलिया से आये हुए अन्य सम्मानित अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। अन्त में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल आजमगढ़ के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद मौर्य जी द्वारा उपस्थित सम्मानित अधिवक्तागण का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।





