रविवार को आर.आर.पी.जी. कॉलेज अमेठी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह दिवस हमें हमारे लोकतांत्रिक अधिकार और कर्तव्य की याद दिलाता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और इसकी सबसे बड़ी ताकत है मतदाता कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ.अनूप कुमार सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस अवसर पर सभी को निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ दिलायी।
कार्यक्रमाधिकारी डॉ.धर्मेंद्र कुमार वैश्य ने सभी से वोटर बनने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया। डॉ.आशा गुप्ता ने कहा कि एक-एक वोट देश की दिशा तय करता है। जब हम मतदान करते हैं, तो हम यह तय करते हैं कि हमारे लिए कानून कौन बनाएगा और देश को कौन आगे बढ़ाएगा। डॉ.देवेन्द्र मिश्र ने कहा कि आपका एक वोट बड़ा परिवर्तन ला सकता है,आइए हम सब मिलकर एक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार लोकतंत्र का निर्माण करें। कार्यक्रम में डॉ.शिखा शुक्ला, डॉ.निधि सिंह आदि मौजूद रहे।





