HomeMarqueeसुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता आंदोलन में अद्वितीय योगदान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान...

सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता आंदोलन में अद्वितीय योगदान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को किया याद

फोटो 23एवीआरएएस 101 : सपा कार्यालय में सुभाष चंद्र बोस के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी महानगर कैम्प कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता आंदोलन में अद्वितीय योगदान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण किया।

मकबरा फाटक स्थित कार्यालय हुए कार्यक्रम में पर महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, त्याग और देशप्रेम की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। नेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा राष्ट्रीय नारा है।

उन्होंने कहा था कि किसी राष्ट्र के लिए स्वाधीनता सर्वोपरि है। नेताजी सुभाष चंद बोस ने स्वाधीनता महासंग्राम के महायज्ञ में प्रमुख पुरोहित की भूमिका निभाई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके अद्वितीय योगदान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने नेताजी के विचारों को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लालू परवेज, शन्नू, राशिद हुसैन अंसारी, इलियास अंसारी, महमूद, मुख्तार खान, नादिर आलम, दाऊद अंसारी, अकरम अंसारी, इस्लाम अंसारी, जिÞयाउल अरीम, राजा अंसारी, जलीस अहमद, मो. आरिफ, अतुल कुमार, नितिन बाजपेई, अदनान, सालिम, मिस्बाह, मसरूर हसन मामू, सुबहान, शमशाद अंसारी, आशिश शर्मा, संजय कुमार, अखिल अग्रवाल आदि शाामिल रहे। संचालन अहमद मुरादाबादी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular