Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeबसंत पंचमी के अवसर पर श्री तेज बहादुर सिंह जूनियर हाई स्कूल...

बसंत पंचमी के अवसर पर श्री तेज बहादुर सिंह जूनियर हाई स्कूल में मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम।

गोण्डा। श्री तेज बहादुर सिंह जूनियर हाई स्कूल जगदीशपुर विशेन में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना किया गया।और माँ सरस्वती को ज्ञान,बुद्धि,कला, की देवी कहा जाता है पूजा अर्चना के बाद स्कूल के छात्र छात्राओं ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में प्रबंधक, प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और शिक्षा के प्रारंभिक संस्कारों से परिचित कराया गया। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शुरू से ही संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में कॉलेज के स्कूल प्रबंधक भोलानाथ सिंह स्कूल उप प्रबंधक देवशरण मिश्रा स्कूल व्यवस्थापक रामसेवक विश्वकर्मा, पुखराज वर्मा अशोक कुमार तिवारी, हरि शंकर विश्वकर्मा, गोविन्द सिंह राजेंद्र श्रीवास्तव, कविता सिंह, उषा सिंह, रिंकी वर्मा, रंजना पांडेय एवं समस्त विद्यालय परिवार वा अन्य शिक्षक और शिक्षकाएं उपस्थित थे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक बताया। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के सफल जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular