बिलग्राम थाना क्षेत्र में पंजीकृत परिवाद संख्या 296/2018, धारा 276D, 506 आईपीसी व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अलदीप यादव पुत्र हरिपाल, निवासी ग्राम गनीपुर, थाना बिलग्राम के घर पर माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, हरदोई के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा की गई।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी बिलग्राम के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई, ताकि अभियुक्त को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी जा सके। इस दौरान मौके पर प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।





