Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeबडी आबादी वाले गांव में खुली पुलिस चौकी, पांच गांव हो सकते...

बडी आबादी वाले गांव में खुली पुलिस चौकी, पांच गांव हो सकते हैं शामिल

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र की बडी आबादी वाले गांव अरतरा और पढोरी चौकी तथा मौदहा कोतवाली से काफी दूर बसे तिलसरस गांव के लिए अरतरा चौकी खुल जाने से पुलिस की पहुंच आसान हो जाएगी और लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी जिसके चलते अरतरा गांव में पुलिस चौकी का उद्धाटन किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा में खुली नयी पुलिस चौकी का ग्राम प्रधान महेश्वरीदीन प्रजापति ने फीता काटकर उद्घाटन किया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के बडी आबादी वाला गांव अरतरा और सुदूरवर्ती बसे तिलसरस, परछछ, चिल्ला डेरा में पुलिस को पहुंचने में काफी समय लगता था खासकर बारिश के दिनों में अरतरा अण्डर पास में पानी भर जाने के कारण जहां कोतवाली पुलिस को पहुंचने में मुश्किल होती थी तो वहीं नदी में पानी होने के कारण पढोरी चौकी से पुलिस को पहुंचना भी आसान नहीं था।

जिससे लोगों को त्वरित पुलिस सहायता नहीं मिल पा रही थी उसी समस्या के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने अरतरा में पुलिस चौकी खोलने का निर्णय किया जिसका मकर संक्रांति के दिन ग्राम प्रधान महेश्वरीदीन प्रजापति ने फीता काटकर उद्धाटन किया। और धार्मिक अनुष्ठान के बाद चौकी में उपस्थित सभी को प्रसाद और खिचड़ी वितरण की गई जबकि मनोज मिश्र को नयी पुलिस चौकी का पहला चौकी प्रभारी बनाया गया।इस दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह,जीशान अली, सहित पुलिस स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular