Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeसीमा पर 270 लीटर अवैध शराब के साथ दो बाइक जप्त

सीमा पर 270 लीटर अवैध शराब के साथ दो बाइक जप्त

तस्कर बाइक छोड़कर नेपाल की तरफ फरार

निचलौल (महराजगंज) नेपाल से भारतीय क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। तस्कर बाइक छोड़कर नेपाल सीमा में भागने में सफल रहे। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि विभाग को गुरुवार की भोर में नेपाल से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसबी निरीक्षक सामान्य सर्वेश यादव (झुलनीपुर) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ टीम गठित कर बहुआर गांव के पास सीमा स्तंभ 500 पर विशेष नाका लगाया।

सुबह करीब 04:45 बजे दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से कच्चे रास्ते भारत में प्रवेश करते दिखे। टीम ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी में प्रत्येक बाइक पर तीन-तीन बोरियों में अवैध शराब मिली। बोरियां खोलने पर कुल 30 पेटी में 900 शीशी नेपाली शराब (270 लीटर) बरामद हुई।बरामद शराब और दोनों मोटरसाइकिल को मौके पर सील कर कब्जे में ले लिया गया। जांच में एक बाइक महराजगंज और दूसरी कुशीनगर जिले की पाई गई। वाहन मालिकों की पहचान के लिए संबंधित आरटीओ को पत्र भेजा जा रहा है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular