Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश...

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश संगठन मंत्री गौरीशंकर चौधरी को किया गया सम्मानित

सम्भल अवधनामा संवाददाता स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें भारतीय इतिहास संकलन समिति, मेरठ प्रांत ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश संगठन मंत्री गौरीशंकर चौधरी को उनके व्यापारी हितों में किए गए अद्वितीय और अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।आर्य समाज स्कूल के सभागार में एक शानदार और भावपूर्ण समारोह में गौरीशंकर चौधरी को शॉल ओढ़ाकर, सम्मान-पत्र प्रदान कर और भगवद्गीता भेंट करके विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का प्रमाण है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है कि निष्ठा, समर्पण और नवाचार से कोई भी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू सकता है।

गौरीशंकर चौधरी का यह सम्मान व्यापार, उद्योग और सामाजिक संगठन के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर सभी व्यापारी बंधु, युवा साथी और शुभचिंतक उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं।”उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” स्वामी विवेकानंद के इसी संदेश को चरितार्थ करते हुए गौरीशंकर चौधरी जैसे युवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा,डॉ अरविंद कुमार गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता भगतजी, यतेन्द्र वर्मा, नेहा मलय, सुबोध कुमार गुप्ता, हर्षित शर्मा, शोभित गुप्ता, अरविन्द प्रजापति सहित अनेक सम्मानित व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular