Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeनरौड़ा प्रीमियर लीग: तीसरे दिन छतहरी व चोड़ार की शानदार जीत

नरौड़ा प्रीमियर लीग: तीसरे दिन छतहरी व चोड़ार की शानदार जीत

मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। विकास खंड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुइया टोला नरौड़ा गांव के मैदान में आयोजित नरौड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि सभासद वकील खान, राकेश राज, शरदेंदु त्रिपाठी और चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू ने फीता काटकर किया।

तीसरे दिन का पहला मुकाबला बगहवा और छतहरी टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बगहवा ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए छतहरी टीम ने 10 ओवर में 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शफीकुर ने शानदार 38 रन बनाए और साथ ही 5 कैच लपककर हरफनमौला प्रदर्शन किया। बगहवा की ओर से अक्षय ने 3 विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगहवा टीम 65 रन पर ही सिमट गई। छतहरी की ओर से मेराज और शिवम ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार प्रदर्शन के लिए शफीकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला अटकोनिया और चोड़ार के बीच खेला गया। ग्राम प्रधान पंकज चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अटकोनिया ने 10 ओवर में 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोड़ार की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 110 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बेलाल ने नाबाद 57 रन की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2026 से वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी, शोहरतगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

नरौड़ा प्रीमियर लीग के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एंड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय और संजय मिश्रा रहे। कार्यक्रम में सभासद वकील खान, चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू, शरदेंदु त्रिपाठी, राकेश राज, अमित उपाध्याय, श्रवण कुमार उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, चंद्रभान, मोतीलाल, रामदेव, नागेंद्र नाथ उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, सुधाकर गिरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कमेटी अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय तथा सदस्य संदीप, निखिल, निलेश, स्कंद, सुन्दरम, साईराज, रघुराज ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular