बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान

0
230

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बाल विवाह की घटनाओं को रोकने,समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता(Zero Tolerance)का वातावरण विकसित करने तथा कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बालिकाओं एवं बालकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत थाना AHT की संयुक्त टीम द्वारा थाना पछायगांव क्षेत्रान्तर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के अंतर्गत मैरिज होम स्वामी,सभासद, बैंड संचालक,प्रधानगण,हलवाई,मंडप एवं बैंक्विट हॉल के स्वामी तथा मंदिरों के पुजारियों को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया एवं बाल विवाह को दण्डनीय अपराध बताते हुए Zero Tolerance नीति से अवगत कराया गया।उक्त अभियान में थाना पछायगांव पुलिस,SJPJ प्रभारी,थाना AHT टीम तथा बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here