स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मौदहा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रप्रेम व स्वदेशी का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरोत्तम कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य भारत सिंह ने कहा कि यदि युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर लें तो लक्ष्य प्राप्ति निश्चित है। उन्होंने “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक अशोक त्रिपाठी ने सभी अतिथियों व सहभागियों का आभार व्यक्त किया।





