अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत नगर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा गुरुवार को अंबेडकरनगर पाको में मिशन शक्ति के बारे में महिलाओं को छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी अभियान का नेतृत्व नगर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियांशु भट्ट ने किया। उनकी टीम में मौजूद महिला हेड कॉन्स्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने सिविल लाइन में स्कूल कॉलेज पार्कों में के अगल-बगल युवकों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं छात्राओं व स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी। महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, डायल 112, 1090 वीमेन पावर लाइन, साइबर क्राइम की शिकायत प्रक्रिया, तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम ने युवतियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की सलाह दी तथा सुरक्षा संबंधी ऐप्स की जानकारी भी प्रदान की।
यह पूरा अभियान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में संचालित किया गया। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव तथा सीओ सिटी नितिन तिवारी लगातार अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे। नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम नियमित रूप से पार्कों, सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त कर रही है।
अभियान के दौरान नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की मनचली हरकत या उत्पीड़न के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय है और ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अभियान में महिला उपनिरीक्षक प्रियांशु भट्ट के साथ कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





