बदायूँ।रिक्त भूखण्डो व शेडों को जैम पोर्टल पर फारवर्ड ई-आक्शन प्रकिया के माध्यम से एकीकृत रूप से आवंटित्त किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में उद्योग निदेशालय के अन्तर्गत विकसित राजकीय औद्योगिक आस्थानों व मिनी औद्योगिक आस्थानों ने रिक्त भूखण्डो व शेडों को जैम पोर्टल पर फारवर्ड ई-आक्शन प्रकिया के माध्यम से एकीकृत रूप से आवंटित्त किये जाने हेतु निदेशालय के द्वारा निर्देशित किया गया है।उन्हांंने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के पश्चिमांचल के जनपद में स्थापित औद्योगिक आस्थानों/मिनी औद्योगिक आस्थानों जिसमें बदायूँ का औद्योगिक आस्थान सालारपुर, मिनी औद्योगिक आस्थान उझानी, मिनी औद्योगिक आस्थान सहसवान, मिनी औद्योगिक आस्थान बिसौली में रिक्त भूखण्डों को आवंटित किये जाने हेतु जैम बिड निर्गत की जा रही है।उन्होंने बताया कि पंजीयन समयावधि 06 से 19 जनवरी तक होगी।





