Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeपशु चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गया गिरफ्ता

पशु चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गया गिरफ्ता

गोण्डा। थाना कोतवाली कर्नलगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 338/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्तगगण 1. चाँदबाबू पुत्र नवाब अली, 2. मोहम्मद इसारइल पुत्र मोहम्मद इसराफील एवं मुफीद पुत्र अब्दुल हई उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर चोरी की गई 02 भैंस एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन (TATA ACE) UP-43-T-5395 बरामद किया गया। वादी रामू पुत्र दीनदयाल निवासी चौरी सूबेदार पुरवा थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 20 अगस्त की रात्रि मे करीब 12 बजे से 1 बजे घर के पास बंधी दो भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

वादी की लिखित तहरीरी के आधार पर थाना कोतवाली कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 7 जनवरी को थाना कोतवाली कर्नंलगंज पुलिस द्वारा बासगाव नहर पुलिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी अभियुक्तगण 1.चाँदबाबू पुत्र नवाब अली,2.मोहम्मद इसारइल पुत्र मोहम्मद इसराफील एवं मुफीद पुत्र अब्दुल हई उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर चोरी की गई 2 भैंस एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन (TATA ACE) UP-43-T-5395 बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular