Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार दो युवक की मौत

सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार दो युवक की मौत

नगर के बाईपास पर मंगलवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सड़क दुघर्टना में एसडीएम कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह (45) पुत्र त्रिवेणी सिंह और बघवरिया कटराफूलकुबर निवासी मोनू यादव (28) की मौत हो गई। इसी गांव निवासी शिवनाथ (32) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक दिग्विजय सिंह सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमंत इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की शाम वह अपने दोस्त मोनू यादव और शिवनाथ के साथ स्कूटी से किसी काम से नगर की ओर गए थे। जब वे प्रतापगढ़ मार्ग पर तेज पेट्रोल पंप के पास बाईपास से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिग्विजय सिंह और मोनू यादव को मृत घोषित कर दिया.शिवनाथ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular