Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiराजभवन जयपुर में सम्मानित किए गए शिक्षक डॉ० राजीव

राजभवन जयपुर में सम्मानित किए गए शिक्षक डॉ० राजीव

हरदोई।बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया और भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पुस्तक समीक्षा कार्यशाला जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय में संपन्न हुई पुस्तकों की सराहना कुलपति सहित कई विभागाध्यक्षों ने की उनकी संस्तुति पर राजभवन जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा डॉक्टर राजीव कुमार सहित छह शिक्षकों को *शिक्षा भूषण* सम्मान से सम्मानित किया गया। महामहिम द्वारा सात पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बेसिक एजुकेशन मूमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव, डॉ० पुष्पेंद्र सिंह, डॉ० सतना डॉक्टर कंचन कामिनी केशव सिंह पटेल सहित विमोचित की गई पुस्तकों का समस्त लेखन मंडल एवं संपादक मंडल उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि शिक्षक डॉ० राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के कोथावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय थानगांव में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में उन्हें सिक्किम, केरल और शिमला के राजभवनों में महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular