फिलीपींस में 6.7 की तीव्रता का जोरदार भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

0
1117

Philippines Earthquake: फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र बैकुलिन में 10 किलोमीटर नीचे था। फिलीपींस सिस्मोलॉजी एजेंसी ने 6.4 तीव्रता के एक और भूकंप की सूचना दी। इस बार जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग दहशत में घरों से बाहर भागे। अक्टूबर 2025 में इसी क्षेत्र में आए भूकंप से 7 लोगों की मौत हुई थी।

फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी दी है। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप पर 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। हालांकि, इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।

USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र बैकुलिन में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। फिलीपींस सिस्मोलॉजी एजेंसी फिवोल्क्स के अनुसार, 6.4 मैग्नीट्यूड का एक और भूकंप महसूस हुआ है, जिसका केंद्र जमीन से 23 किलोमीटर नीचे था।

लोगों में घर का माहौल

फिलीपींस पुलिस के अनुसार, भूकंप से किसी के घायल होने या इमारत गिरने की खबर नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। मगर, अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और फौरन घरों से बाहर भागने लगे थे।

अक्टूबर में हुई थी 7 की मौत

हालांकि, इस भूकंप का केंद्र उसी जगह पर था, जहां अक्टूबर 2025 में आए भूकंप का केंद्र दर्ज हुआ था। उस भूकंप में 7 लोगों की मौत हो गई थी। मगर, इस बार भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। ऐसे में सुनामी आने की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here