Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeबंद मकान की कुंडी तोड़कर चोर उठा ले गए फूल, पीतल का...

बंद मकान की कुंडी तोड़कर चोर उठा ले गए फूल, पीतल का एक बोरा बर्तन, जेवर और चांदी का सिक्का

बांसी सिद्धार्थनगर। कस्बे के प्रतापनगर वार्ड में शनिवार की रात बंद मकान की कुंडी तोड़कर चोर फूल,पीतल का एक बोरा बर्तन, जेवर और चांदी का सिक्का उठा ले गए। गृहस्वामी बच्चे की छुट्टी होने पर घर में ताला लगाकर तीस दिसंबर को मायके डुमरियागंज चली गई थी। चोरी की सूचना मिलने पर घर पहुंची रेखा श्रीवास्तव पत्नी स्व संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह बेटे की छुट्टी होने पर तीस दिसंबर को घर में ताला लगा कर अपने मायके डुमरियागंज चली गई थी।

आज सुबह चोरी होने की सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंची तो देखा कुंडी टूटी हुई है और बंद ताला फर्श पर पड़ा हुआ है। घर में अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि एक बोरा फूल का बर्तन कुछ जेवर और चांदी का सिक्का चोरी हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दिया गया है। पुलिस मौके पर जांच करने आई थी। इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी मामले की जांच किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular