Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेसी नेता स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र के स्मृति में गरीबों वा असहाय...

कांग्रेसी नेता स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र के स्मृति में गरीबों वा असहाय जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया

रुपईडीह। बनगाई में शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं गांधी वादी कांग्रेसी नेता स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र के स्मृति में वरिष्ठ व प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों का सम्मान समारोह तथा गरीब, निर्धन, असहाय, साधू संतों को कंबल वितरण किया गया। कंबल एवं सम्मान पा कर गरीबों का चेहरा खिल उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत एसडीएम एवं जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक राम भवन तिवारी व सेवानिवृत्त प्रवक्ता उमाशंकर तिवारी ने सामूहिक रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्र को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहा कि गरीबों का सहयोग एवं प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान से बड़ा कोई कार्य नहीं होता है। लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। व्यक्ति कभी माता-पिता के ऋण को अदा नहीं कर सकता। माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं होती।

लोगों को माता-पिता की सेवा करने के लिए सभी को प्रेरित किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र जितेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, राकेश मिश्रा, भूपेंद्र नाथ मिश्रा, राधा देवी, अरुणा मिश्रा,एकता मिश्रा, अनामिका मिश्रा, पिंकी मिश्रा, रमा मिश्रा, आराध्या, सरा मिश्रा,अर्चिता, चंदन मिश्रा ने प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए क्षेत्र से आए सैकड़ों गरीब, निर्धन, असहाय, साधू संतों को कंबल वितरण किरते हुए भोज करा कर अनेक उपहार दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रवक्ता उमाशंकर तिवारी व संचालन पंडित मुचकुन्द पति त्रिपाठी ने की। इसमें पूर्व प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय, प्रधान पप्पू शुक्ला, सेवानिवृत शिक्षक सत्य देव तिवारी, दिनेश मिश्रा, कौशल पति त्रिपाठी,सूर्य प्रकाश तिवारी,टी पी सिंह, अनिल कुमार पांडेय, अरबिन्द पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular