Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurशहाना खातून बनीं मुफ्तिया, हुआ सम्मान समारोह

शहाना खातून बनीं मुफ्तिया, हुआ सम्मान समारोह

गोरखपुर। मेहनत, मजबूत इरादा व लगन हो तो कामयाबी कदम चूमती है इसको साबित किया है मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर की होनहार शिक्षिका शहाना खातून ने। मदरसा जामियतुल बनातिज जियाइया परसौनी से शहाना खातून ने मुफ्तिया की डिग्री हासिल कर ली है। मुजरी गांव, महराजगंज के रहने वाले पिता हुसैन अली व मां फातिमा खातून ने मुफ्तिया शहाना खातून की सफलता पर खुशी का इजहार किया है।

मुफ्तिया शहाना खातून के भाई हाफिज रहमत अली निजामी सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में इमाम हैं। बुधवार को मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में शहाना खातून के मुफ्तिया बनने की खुशी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शिफा खातून, फिजा खातून, सना फातिमा, सादिया नूर, शिफा नूर, शालिबा खान, मुबश्शिरा कुरैशी, मुअज्जमा कुरैशी, इरम परवीन, अदीबा फातिमा, साहिबा खातून, खुशी नूर ने मुफ्तिया शहाना खातून का फूल मालाओं व तोहफों से नवाजा।

समारोह में कारी मुहम्मद अनस रजवी ने मुफ्तिया शहाना खातून का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से ही कामयाबी मिलती है, क्योंकि सफलता के लिए लगन, धैर्य, सही दिशा में प्रयास और खुद पर विश्वास जरूरी है। कड़ी मेहनत टैलेंट और किस्मत से भी बढ़कर है और सपनों को हकीकत में बदलने की कुंजी है। बिना मेहनत के कोई भी बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर सकता। मुफ्तिया शहाना खातून ने साबित किया है कि उन्हें कामयाबी कड़ी मेहनत की वजह से मिली है। कामयाबी की राह में कड़ी मेहनत एक मजबूत स्तंभ है।

शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। वह केवल कड़ी मेहनत, निरंतरता और अटूट संकल्प से ही प्राप्त की जा सकती है। जब आप मेहनत करती हैं, तो आप न केवल परिणाम हासिल करती हैं, बल्कि उस प्रक्रिया में बहुत कुछ सीखती भी हैं, जो भविष्य में आपके काम आता है। कठिन परिश्रम से मिली सफलता व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है जो कड़ी मेहनत करना जानते हैं।

अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी गई। मुफ्तिया शहाना खातून को मुबारकबाद देने वालों में हाफिज रहमत अली निजामी, मुफ्तिया कहकशां फिरदौस अमजदी, आलिमा शाहिदुन निशा, आलिमा साजिदा खातून, आलिमा कहकशां खातून, अल्फिया खातून, मुजफ्फर हसनैन रूमी, आसिफ महमूद, नेहाल अहमद, हाफिज अजमत अली, मौलाना शेर मोहम्मद, मौलाना मोहीउद्दीन, मौलाना नूरूद्दीन, आसिफ आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular