Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रयागराज कुंभ मेला में 75 दिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सीओ...

प्रयागराज कुंभ मेला में 75 दिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सीओ व कोतवाल ने दिए प्रमाण पत्र व मेडल

उरई (जालौन)।कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले में 75 दिनों तक बेहतरीन ड्यूटी निभाने वाले कोंच कोतवाली में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को सोमवार की दोपहर कोतवाली परिसर में प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कोतवाली में आयोजित संक्षिप्त सम्मान समारोह में सीओ परमेश्वर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

ऐसे में 75 दिनों तक कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाना गर्व की बात है। कोतवाली में तैनात आरक्षी गौरव सिंह, राहुल, धीरज, शिवराम ओमकार, अवनीश कुमार, भूपेंद्र पाल, रंजीत कुमार, आलोक दुवे समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रयागराज से प्राप्त प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। अधिकारियों ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular