Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसेमरहवा गांव में अंत्येष्टि स्थल बन रहा नदिया के पार, ग्रामीणों ने...

सेमरहवा गांव में अंत्येष्टि स्थल बन रहा नदिया के पार, ग्रामीणों ने कहा नदी पर पुल बना दीजिए सरकार

गांव वालों ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार, नदी पर पुल बनाने कि मांग, लिखित शिकायत पर होगा विचार

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहवा गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाये जाने का भूमिपूजन व शिलान्यास शोहरतगढ़ के क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा द्वारा शुक्रवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया है। मिली जानकारी अनुसार अंत्येष्टि स्थल विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 स्वीकृति 24.*36लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होना है। जिसमें पानी पीने, नहाने धोने,बैठने व अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

वहीं गांव निवासी सुकई , नंदू, सिंकदर यादव आदि लोगों का कहना है कि गांव के पास अंत्येष्टि स्थल बनने से जहां एक तरफ खुशी की लहर है, वहीं दूसरी तरफ बरसात के दिनों में वहां तक पहुंचने की भी चिंता सता रही है। लोगों ने बताया कि पश्चिम तरफ घोरही नदी व अंत्येष्टि स्थल के दशिण तरफ सुरही नाला और उत्तर तरफ भारत नेपाल सीमा है। ठंढी गर्मी के मौसम में लोग किसी तरह से अंत्येष्टि स्थल तक पहुंच जायेंगे, लेकिन बरसात के दिनों में चारों तरफ पानी भरा होने से वहां तक पहुंचना संभव नहीं है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने घोरही नदी पर एक पुल बनाने कि मांग किया है।

जिस पर विधायक विनय वर्मा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि लिखित रूप से शिकायती पत्र दीजिए जिसे शासन प्रशासन तक पहुंचा कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पांडेय ,पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव, रविकांत यादव, रेनू वर्मा, रामसेवक यादव, संतोष कुमार गुप्ता, शाहिद सिराज, राकेश कुमार, शकील अहमद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशाद अहमद, किस्मत अली व सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular