Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeपूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को भाजपा द्वारा अटल...

पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को भाजपा द्वारा अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाया

भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी कार्यक्रम व भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

सिद्धार्थनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को भाजपा द्वारा अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में संगोष्ठी कार्यक्रम व भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ० सतीश द्विवेदी व जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने सर्वप्रथम पार्टी के नेताओं के साथ अटल जी की चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके उपरांत कवि सम्मेलन ने पधारे कवि दिलीप द्विवेदी, अरुणेश विश्वकर्मा, गंगेश मिश्र अनुरागी, डॉ गोविंद ओझा, भूपेन्द्र त्रिपाठी, अभिमन्यु तिवारी अनन्य, सलोनी उपाध्याय, सुब्रत राय, महेंद्र मद्धेशिया, माधवेंद्र मिश्रा ने अटल जी की स्मृति में काव्य पाठ करके समा बांध दिया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने भी अटल जी की स्मृति में काव्य पाठ करने लगे तो उनके कण कण में अटल की पंक्ति से माहौल और गरमा गया। कवि सम्मेलन के उपरांत जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ संगोष्ठी किया।

जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने कहा भारतीय राजनीति के युगपुरुष, अटल संकल्प और उदात्त विचारों के प्रतीक, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा अटल जी की ओजस्वी वाणी, काव्यपूर्ण दृष्टि, और अद्वितीय नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन समर्पण और राष्ट्र प्रेम तथा प्रेरणा का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अमर स्मृतियां हमारे पथ को सदैव आलोकित करती रहेंगी। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा अटल जी की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं

संगोष्ठी के उपरांत भाजपा कार्यालय पर अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शिनी का जिलाध्यक्ष के साथ सांसद जगदंबिका पाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व जिप.अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्षगण राम कुमार कुंवर, लाल बाबा, बृजबिहारी मिश्र, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,भाजपा नेता अरविंद उपाध्याय, शिवनाथ चौधरी, हरिशंकर सिंह,संतोष शुक्ला, महेश वर्मा, नगर महामंत्री अनुराग गगन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular