Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद खेल महोत्सव जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सांसद खेल महोत्सव जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को शुभारंभ अवसर पर सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर कविता शाह और विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष भावेश पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर, 400 मीटर 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ कुश्ती एवं वेट लिफ्टिंग खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 800 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। दूसरे दिन संपन्न हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर बालक वर्ग जूनियर में सत्यम यादव प्रथम अक्षय कुमार द्वितीय और अनूप प्रजापति तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी बालिका वर्ग जूनियर में संध्या सनी प्रथम सुनैना ड्यूटी और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग सीनियर में मोहम्मद रफी प्रथम गुड्डू ड्यूटी और सिराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 मी बालिका वर्ग सीनियर में कल्पना कौन प्रथम सावित्री द्वितीय और आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी बालिका वर्ग जूनियर में मनी प्रथम करिश्मा द्वितीय सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग जूनियर में विष्णु शर्मा प्रथम मनीष द्वितीय और अनिल विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग सीनियर में मोनू प्रजापति प्रथम आकाश द्वितीय और विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन संपन्न हुई कुश्ती प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग 7 से 64 क भारत वर्ग में उमाशंकर यादव प्रथम और जितेंद्र यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

57 से 60 केजी भार वर्ग में अभय प्रथम और प्रज्ञा द्वितीय स्थान पर रहे। 56 केजी से नीचे भाग वर्ग में नदीम प्रथम और गणेश द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक पर कुश्ती में राहुल यादव प्रथम और अमरजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती सब जूनियर बालिका वर्ग में स्वामी ने प्रथम स्थान और सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में वेद प्रकाश प्रथम आमोद द्वितीय और सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्क लंबी कूद बालक वर्ग में संदेश प्रथम मोहम्मद रफीक द्वितीय और अफराद हुसैन तृतीय स्थान पर हैं।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता पहले दिन देर शाम तक चले ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 48 केजी भार वर्ग में अतुल और दूसरी स्थान पर लाल चंद्र रहे। 60 किलो भारत वर्ग में मोहम्मद शमीम प्रथम साहबान द्वितीय स्थान और निशांत यादव तृतीय स्थान पर रहे। भारोतोलन बालिका वर्ग में 48 केजी भार वर्ग में श्रेयांशी प्रथम साक्षी द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 52 केजी भारत वर्ग में एंजेल प्रथम और सीमा निषाद 56 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रही।

बैडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग सिंगल में अनुभव मिश्रा प्रथम और असार अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सीनियर वर्क डबल में वैभव और अनुभव मिश्रा प्रथम स्थान और असार और अरहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग सब जूनियर में प्रथम वैभव गुप्ता और द्वितीय स्थान अरहान ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का वातावरण है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। दूसरे दिन संपन्न हुए खेल प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, रिंकू पाल, मनोज वर्मा, जहीर सिद्दीकी, ऋषि सिंह, विजय कश्यप, कीड़ा अधिकारी आशुतोष इग्नोत्री, युवा कल्याण विभाग से देवेंद्र पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र, उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, राजकुमार, केसरी नंदन, माहेश्वरी पाठक, युवा कल्याण विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति, बलवंत यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग से रत्नेश सिंह, दौलत बाबू गुप्ता, रीता यादव, सीमा निषाद, धर्मेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, सोनू गुप्ता, साहित समस्त खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular