Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, पुलिस...

पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू

देर शाम खेत के बटाईदार से मिलने गए थे, परिजनों ने साजिश के तहत बुलाने का लगाया आरोप

महोबा। थाना कबरई के गुगौरा गांव में पिता की मौत में चाचा का हाथ होने की आशंका जताते हुए भतीजे ने खेत पर बने ट्यूबवेल के समीप अपने चाचा को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलीकांड के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

गुगौरा गांव निवासी गुलाब सिंह खेत में सिंचाई करने के लिए गया था, तभी पहले से वहां मौजूद उसके भतीजे से चाचा पर पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजनों को गोलीकांड की सूचना मिली तो वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद पुलिस के साथ घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. शिशुपाल ने बताया कि पुलिस जब गुलाब सिंह को लेकर पहुंची, तब तक गुलाब सिंह की मौत हो चुकी थी।

मृतक के पुत्र शिवम सिंह परिहार और पुत्री ज्योति सिंह परिहार ने बताया कि रविवार देर शाम उनके चाचा वीरेंद्र सिंह खेत के बटाईदार देवीदीन से मिलने आए थे, जिस पर पिता भी वहां पहुंच गए और लगभग एक घंटे बातचीत करने के बाद वह खेत की ओर सिंचाई करने के लिए चले गए। जहां पहले से मौजूद मोनू सिंह ने उन पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की उसके ही खेत पर बने ट्यूबवेल पर उसके भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर ग्रामीणों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे एक कारण सामने आया है। हत्या का आरोप जिस मोनू सिंह पर लगा है, उसके पिता की लगभग 30 साल पूर्व फतेहपुर में हत्या हुई थी।

मोनू सिंह को आशंका थी कि उसके पिता की हत्या उसके चाचा ने की थी। इसी रंजिश में बदला लेने के उद्देश्य से उसने इस घटना को अंजाम दिया। तहरीर प्राप्त होते ही संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर घटना को खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular