धिशासी अधिकारी ने ठंड से बचाव के लिए मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाए
गोरखपुर। कड़ाके की ठंड में जहां जनजीवन अस्त व्यवस्था है वहीं नगर के 16 वार्डो में नगरवासियों को ठंड से बचाने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। नगर के 36 स्थानों पर अधिशासी अधिकारी ने अलाव जला कर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किए। शनिवार को सहजनवा नगर पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ने अलाव की व्यवस्था की है।
यह व्यवस्था नगर पंचायत के मुख्य-मुख्य स्थानों पर की गई है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके। अधिशासी अधिकारी ने स्वयं नगर पंचायत का भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया कि सभी जगहों पर अलाव सुचारू रूप से जल रहे हैं। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे।





