Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeतेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को पीछे से मारी टक्कर, साइकिल...

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को पीछे से मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत

दुर्घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर उसे किया पुलिस के हवाले

महोबा। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टेट बैंक पनवाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार की सड़क पर गिरकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने रोककर जमकर धुनाई की, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई।

थाना पनवाड़ी के शेरगढ़ गांव निवासी शिवनाथ (65) पुत्र धर्मजीत साइकिल से पनवाड़ी जा रहा था। जैसे ही वह स्टेट बैंक के समीप पहुंचा, तभी झांसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया, चंद मिनट बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जैसे ही ट्रक चालक भागने का प्रयास करने लगा तभी राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने उसे रोक लिया। कुछ लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इस दुर्घटना से ग्रामीणों में खासा गुस्सा दिखाई दिया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने साथ वाहन को भी कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। ट्रक व शव के हटने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गृहस्वामी की मौत से अब मृतक के परिजनों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular