इटावा। ज्ञानस्थली विद्यालय में ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स गेम्स टूर्नामेंट(स्पर्धा 2025)का शुभारंभ 20 दिसंबर को किया जा रहा है।जिसमें आउटडोर खेलों में वाॅलीवाल,खो-खो,कबड्डी व क्रिकेट एथलेटिक्स में शाॅटपुट,डिस्कस थ्रो,ऊंची कूद,लंबी कूदभाला फेंक,दौड़ व रिले रेस तथा इनडोर खेलों में शतरंज,कैरम तथा टेबल टेनिस को शामिल किया गया।इन सभी खेलों में ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स की टीमें(ज्ञानस्थली कटरा शमशेर खां,विजयनगर,भर्थना औरैया,बिधूना,दिबियापुर)प्रतिभाग करेंगी।विद्यालय प्रांगण आयोजित टूर्नामेंट में विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन)शिवप्रसाद यादव व उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन)विनीत यादव, प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी,विद्यालय प्रबंधन प्रमुख शिवमंगल,नीरज त्रिपाठी व ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान सर मंच पर विराजमान होंगे।खेलों का महत्व शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के लिए है,क्योंकि वे शरीर को स्वस्थ रखते हैं,तनाव कम करते हैं, अनुशासन सिखाते हैं और टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।खेल से आत्मविश्वास बढ़ता है और एकाग्रता में सुधार होता है,जिससे समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गण उपस्थित होंगे।





