Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeEntertainment'नेशनल जीजू' पर चढ़ा Dhurandhar का खुमार, प्रियंका को छोड़ कहां नैना...

‘नेशनल जीजू’ पर चढ़ा Dhurandhar का खुमार, प्रियंका को छोड़ कहां नैना लड़ा रहे Nick Jonas

Nick Jonas Grooved To Dhurandhar’s Song: रणवीर सिंह की धुरंधर का क्रेज भारत के साथ ही दूसरे देशों में भी पहुंच गया है। वहीं यह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और जोनास ब्रदर्स का नया फेवरेट गाना भी बन गया है।

प्रियंका चोपड़ा के पति और देश के दामाद कहे जाने वाले निक जोनास बॉलीवुड गानों के बड़े फैन हैं और अब उनकी प्लेलिस्ट में एक नया गाना जुड़ गया है। वे अक्सर अपनी परफॉर्मेंस से पहले वार्मअप के लिए बॉलीवुड के गाने सुनते हैं जिनमें कलंक फिल्म का फर्स्ट क्लास भी शामिल हैं और अब उनकी फेवरेट लिस्ट में धुरंधर का शरारत गाना भी शामिल हो गया है।

शरारत पर थिरके निक जोनास

सिंगर निक जोनास ने अपने भाइयों जो और केविन के साथ मिलकर फिल्म धुरंधर के बॉलीवुड ट्रैक ‘शरारत’ को अपने लेटेस्ट प्री-शो हाइप सॉन्ग के तौर पर चुना है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, ग्रुप को अपने टूर परफॉर्मेंस में से एक से पहले इस ट्रैक पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। निक जोनास ने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया’। वीडियो में निक अपने भाईयों के साथ शरारत गाने पर थिरक रहे हैं।

जोनास ब्रदर्स पहले भी अपने शो से पहले की रूटीन के हिस्से के तौर पर बॉलीवुड म्यूजिक को अपना चुके हैं। कुछ ही दिन पहले, निक जोनास ने वॉर 2 के ‘आवन जावन’ गाने का एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी हैं। लेटेस्ट वीडियो सामने आते ही फैंस इस पर अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। एक फैन ने कमेंट किया, ‘जीजू बहुत इंडियन हैं’। आवन जावन सिंगर निकिता गांधी ने भी पोस्ट पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा, ‘खुशी है कि मेरी आवाज आपको पसंद आई’।

ग्लोबली ट्रेंड कर रहे धुरंधर के गाने

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इसके साउंडट्रैक के सभी गाने Spotify ग्लोबल टॉप 200 में शामिल हो गए हैं। Sacnilk के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड एल्बम के सभी गाने एक साथ इंटरनेशनल चार्ट में शामिल हुए हैं, जो इंडियन म्यूजिक प्लेटफॉर्म के साथ बढ़ते ग्लोबल जुड़ाव को दिखाता है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सफलता और ग्लोबल चार्ट पर इसके साउंडट्रैक के परफॉर्मेंस से इंटरनेशनल म्यूजिक सर्कल में बॉलीवुड का बढ़ता प्रभाव सामने आता है। जैसे-जैसे ज्यादा कलाकार और दर्शक इन आवाजों को अपना रहे हैं, सीमाओं के पार इंडियन म्यूजिक की पहुंच लगातार बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular