Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeItawaवरदान वेलफेयर सोसायटी ने ग़रीबों को बांटे कम्बल

वरदान वेलफेयर सोसायटी ने ग़रीबों को बांटे कम्बल

इटावा। शहर के गरीबों व ज़रूरतमंदो को कड़ाके की सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था वरदान वेलफेयर सोसायटी की ओर से गरीबों को कम्बल का वितरित किये गए।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।ग्वालियर रोड पर स्थित बाह अड्डा पर सोसायटी के अध्यक्ष मो.कासिम अंसारी के प्रयास से मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम ने शहर के गरीबों व ज़रूरत मंदो को कड़ाके की सर्दी से निजात दिलाने के उद्देश्य से कम्बल वितरित करते हुए कहा कि गरीब की सेवा ही प्रभु की सेवा है।ऐसे कार्य समय-समय पर करते रहने चाहिए।इनकी सेवा से बड़ी कोई सेवा नही होती इस कारण इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।कासिम अंसारी और उनकी टीम ने गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए जो कम्बल वितरण कार्यकम किया वह काबिले तारीफ और अविस्मरणीय है।

वरदान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अंसारी ने कहा कड़ाके की सर्दी में जब गरीबों के चेहरे पर मुस्कान दिखती है तो हमे अंदर से सुकून प्राप्त होता है।गरीबों की मदद करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।इस ठंड के मौसम मे गरीबों के चेहरे में मुस्कान लाना पुनीत कार्य है।उन्होंने कहा कि वरदान वेलफेयर सोसायटी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है।समाजसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।टीम के साथ मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा विद्युत वितरण खण्ड प्रथम का शाल उढ़ाकर स्वागत किया।कम्बल वितरण कार्यकय में बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष इदरीस अंसारी,सलाह उद्दीन अंसारी,राजीव पाल,हाफिज मो. रईस,हाफिज मो.आबिद,फजलुर्रहमान अंसारी,अब्दुल जब्बार,इजहार राईन,डा. हसन अफरोज,मो.हसीन,इरफान अहमद, फुरकान अंसारी,शाहिद अख्तर,जीशान अंसारी,राशिद अंसारी,डा.मो.रफी,शावेज़ नक़वी का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular