Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी डॉ अमित

भाजपा सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी डॉ अमित

समाजवादी मजदूर सभा द्वारा मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

जौनपुर।भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने तथा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड जैसे जनविरोधी फैसलों के खिलाफ समाजवादी मजदूर सभा द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।धरना-प्रदर्शन का आयोजन पी.डब्ल्यू.डी. ऑफिस के सामने स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण के साथ की गई।

इस अवसर पर यह सामने आया कि जब समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता धरना देने पहुंचे तो गांधी प्रतिमा के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने स्वयं सफाई कर गांधी जी के प्रति सम्मान प्रकट किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अमित यादव ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाना न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है, बल्कि गरीब, किसान और मजदूर विरोधी मानसिकता का भी प्रतीक है। चार लेबर कोड मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान पर सीधा हमला हैं, जिन्हें समाजवादी मजदूर सभा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

वक्ताओं ने मांग की कि मनरेगा में महात्मा गांधी जी का नाम पुनः बहाल किया जाए, मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड तत्काल वापस लिए जाएं तथा मजदूरों के हित में पुराने श्रम कानूनों को मजबूत किया जाए। समाजवादी मजदूर सभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूरों की मांगों की अनदेखी की तो आंदोलन को और व्यापक व तेज किया जाएगा।धरने का संचालन समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया और जिला महासचिव विशाल कन्नौजिया ने सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉo जंग बहादुर यादव राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, गुडडू सोनकर, मो0 जावेद, प्रदीप कुमार यादव, मेहदीलाल, रमाशंकर चौहान, बीरेंद्र यादव, रजनीश मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, धीरज बिंद, राजीव यादव, एड. कुलदीप यादव, एड. अनिल, रजनीश यादव, धर्मेंद्र, अजय कुमार गौतम और मो0 ताज इत्यादि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular