Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में देखे गये मरीज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में देखे गये मरीज

ललितपुर। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इस क्रम में प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी जन जागरूकता बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

मेले में नागरिकों को अनेक प्रकार की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य परामर्श, टीकाकरण संबंधी जानकारी एवं सुविधा आयुष्मान भारत योजना और अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

डीएम सत्य प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वह रविवार को अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और रोगों की प्रारंभिक पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। इस पहल के माध्यम से स्वस्थ समाज और रोगमुक्त जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

जिले में आयोजित किये गये मेले में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इन मेले के माध्यम से जनपदवासियों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। मेलों में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिये परामर्श भी दिया जा रहा है। आयोजित किये गये मेले में सर्वाधिक मरीज पी.एच.सी. गदयाना में देखे गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular