Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबाराबंकी नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पीहर पक्ष का आरोप- दहेज के लिए...

बाराबंकी नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पीहर पक्ष का आरोप- दहेज के लिए मारकर लटकाया

कोठी बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गाँव में 20 वर्षीय एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ना का आरोप मृतका की पहचान मोहद्दीनपुर निवासी रंजीत कुमार की पत्नी मंजिसा उर्फ सन्नो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंजिसा उर्फ सन्नो और रंजीत ने प्रेम विवाह किया था। मृतका के भाई महावीर रावत (निवासी दिनायतनगर, सतरिख) ने कोठी थाने में लिखित शिकायत दी है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही, पिछले दो माह से रंजीत और उसके माता-पिता स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।म हावीर ने बताया कि उनकी बहन ने मरने से ठीक पहले उन्हें फोन पर बताया था कि वह फांसी लगाने जा रही है। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे उन्हें रंजीत ने फोन कर आत्महत्या की सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular