Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeआरोपी की निशान देही पर चोरी हुई सोने की चेन को पुलिस...

आरोपी की निशान देही पर चोरी हुई सोने की चेन को पुलिस ने किया बरामद

दावा:रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ में आरोपी ने उगला सच

बदायूॅं।सर्राफा कारोबारी की दुकान से सोने की चैन चुरा कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर इसके बताएं गए स्थान से चुराई गई चैन को बरामद कर लिया है।बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमें को संबंधित धाराओं में तरमीम किया गया है। विदित हो कि विगत 28 नवंबर को शहर के सर्राफा बाजार में स्थित मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल की दुकान से एक व्यक्ति तीन सोने की चैन चुरा कर भाग गया था।भागने वाले व्यक्ति का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया था।घटना के बाद दुकान स्वामी की ओर से थाना कोतवाली सदर पर अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश में जुट गई थी।

पुलिस तफ्तीश में प्रकाश में आए व्यक्ति की पुलिस द्वारा शिनाख्त कराई गई तो उसकी पहचान देवेन्द्र पुत्र नत्थू लाल निवासी बिहारीपुर की गोटिया थाना कुवरगांव के रूप मे हुई थी। पहचान के बाद पुलिस इसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी तभी आरोपी द्वारा पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते विगत 5 दिसंबर को न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया था।बृहस्पतिवार को पुलिस ने यह जानकारी देते हुए दावा किया है कि अभियुक्त देवेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताएं गए,थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में स्थित उसकी ससुराल से सोने की चैन को बरामद कर लिया गया है।बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त को पुनः न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular