लखनऊ। मरहूम सैयद क़ाज़ी ज़फ़र मेहदी इब्ने सैयद क़ाज़ी मोहम्मद मेहदी के इसाल-ए-सवाब के लिए मजलिस-ए-चेहलुम का एहतमाम 13 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे ऐतिहासिक काला इमामबाड़ा, पीर बुख़ारा, चौक, लखनऊ में किया जा रहा है।
इस मौके पर ख़िताब फ़रमाएँगे हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मौलाना सैयद हैदर अब्बास रिज़वी साहब क़िब्ला, जो अपने इल्मी अंदाज़-ए-बयान के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं। अज़ादारों में उनकी मजलिस के लिए खास उत्साह पाया जा रहा है।
ज़नानी मजलिस का भी अलग से इंतज़ाम किया गया है, जहाँ तमाम मौमिनात से वक़्त पर शिरकत की गुज़ारिश की गई है। मरहूम के औलाद और तमाम खानदान की तरफ़ से सभी अज़ादारान, दोस्तो-ए-अहबाब और मोमिनीन से गुज़ारिश है कि बड़ी तादाद में पहुंचकर मजलिस-ए-इसाल-ए-सवाब में शिरकत करें और मरहूम की रूह को फ़ातेहा और दुआओं से नवाज़ें।





