बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में कॉलेज की प्रधानाचार्या / शिविर व्यवस्थापिका एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती की मुख्यालय आयुक्त गाइड मुसिल्मा खातून ने स्काउट गाइड का ध्वजारोहण कर किया।इस अवसर पर आयुक्त मुस्लिमा खातून ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता के साथ अनुशासन सीखा जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय ने बच्चों को पहले दिन स्काउट गाइड प्रार्थना, शिविर के नियम, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, बाया हाथ मिलाना आदि की जानकारी दी गयी। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में अंजुम परवीन, अलका पांडे, शबाना अंजुम, रीता देवी, अलसबा, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, प्रेमलता, नाजिश शकील, हुमा सदफ शकील, नजराना बतूल, सावित्री उपाध्याय, रचना सिंह, हेमलता यादव, सुप्रभा पांडे, नुरैन फातिमा, शाइस्ता परवीन, अलमाश, नेहा शर्मा, सदफ, आदि उपस्थित रहे ।





