Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarजाम समाधान और सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के...

जाम समाधान और सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट बंद करने और सुरक्षा उपाय सुदृढ़ करने के निर्देश

अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दिनांक 10 दिसंबर 2025 को अपराह्न में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के साथ नगर क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाधिकारी ने जनपद से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों एवं स्टेट हाईवे पर स्थित अवैध कटों को तीन दिनों में अभियान चलाकर बंद कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बंद किए गए अवैध कटों को पुनः खोलने अथवा नए अवैध कट बनाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिकारीद्वय ने बसखारी बाईपास एवं एनएच-233 के जंक्शन पर नियमानुसार कट विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जहां-जहां विभागीय मार्ग राष्ट्रीय राजमार्गों से मिलते हैं, वहां आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं एवं उन सभी जक्शनो को आवश्यकतानुसार सुधारकर स्मूथ किया जाए। सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम हेतु साइन बोर्ड, रम्बर स्ट्रिप/पीली पट्टी सहित सभी रोड सेफ्टी फर्नीचर तत्काल लगाए जाएं। विद्यालयों के सामने स्थित मार्गों पर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर अथवा रम्बर स्ट्रिप लगाए जाने के निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही एआरटीओ को 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग की रोकथाम तथा ड्राइवर-खलासी के नाम व मोबाइल नंबर वाहन के बाहर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर शहरी क्षेत्र में विद्यालयों के खुलने एवं छुट्टी के समय लगने वाले जाम की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के टाइम टेबल में परिवर्तन कर विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय को अलग-अलग निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को यह भी सुनिश्चित करने हेतु कहा कि कोई भी छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाए; ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल अभिभावकों को दी जाए तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों से अपेक्षा की कि समय परिवर्तन संबंधी जानकारी तुरंत सभी छात्रों एवं अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, जिससे यातायात सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त गन्ना की ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड/निर्माण खंड, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular