Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: लोकगीतों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: लोकगीतों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

लखनऊ . स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य विधान परिषद, अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ एवं आयोजक अरुण प्रताप सिंह ,रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा सुरेश प्रसाद कुशवाहा भोजपुरी लोकगीत की प्रस्तुति ने समां बांधा। सर्वप्रथम देवी भजन कब ले रहिया आवे माई के रहिया…. की प्रस्तुति से श्रोता भक्ति भाव से विभोर हुए। का करें बुढ़िया बेचारी, पतोहिया जब खिलाड़ी निकलल…. से दर्शकों को आकर्षित किया। पटना से बैठा बुला दा …. दिनभर चाहें जहां रहियो हमार पिया हो…..जया ने भोजपुरी लोकगीत सुनाकर दर्शकों का मन मोहा।

ढोलक पर सुंदर कश्यप पैड पर सूरज कुमार आर्गन पर समर्पित बैंजो पर शीलू मिश्रा ने संगत दी। इस प्रस्तुति के बाद मधुलिका हांबी क्लासेस की जोरदार प्रस्तुति रही जिसमें अविका सिंह,महक सिंह, कृतिका, समृद्धि, शैली, खुशी, गौरी मिश्रा, वर्तिका आदि ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।मेरे नैना सावन भादों… गीत से भाव्या तिवारी ने मनमोहक प्रस्तुति दिया बताते चलें कि भाव्या तिवारी आंखों से देख नहीं सकती पर श्रोताओं का दिल जीत लिया और तालिया से उनका स्वागत किया गया। मधुलिका शर्मा के संयोजन में यह प्रस्तुति हुई उपस्थिति में अनुराग शाह, शशिकांत शुक्ला एवं आकांक्षा अवस्थी रही।

अगले क्रम में आर डी एस डांस अकैडमी – शेखर रघुवंशी के संयोजन में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें गणेश वंदना सर्वप्रथम अनुज तान्या अंजलि शिवानी आदि ने प्रस्तुत किया। नचले नचले…. दिव्या ने बहुत मनमोहक प्रस्तुति दी। हरमीत देवराज और तस्वीर का फातिमा ने गीत की प्रस्तुति दी वही रिशु अग्रहरि एवं अवंतिका कश्यप ने नृत्य प्रस्तुति दी।इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान,मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular