हरिकेश यादव का नेशनल साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

0
285

इटावा। स्पेशल ओलम्पिक भारत उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग ट्रायल/चयन प्रतियोगिता का आयोजन नोयडा के सेक्टर 112 मे मार्गश्री स्पेशल स्कूल एण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी में भव्य उद्घाटन हुआ।जनपद इटावा से 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जसवंतनगर विकास खण्ड के घनश्यामपुरा के हरिकेश यादव का चयन नेशनल साइकिलिंग चैम्पियनशिप 16 से 21 दिसम्बर 2025 को बोकारो स्टील प्लांट राँची झारखंड में होने वाली प्रतियोगिता हेतु किया गया है।जिसमें इटावा के हरिकेश 2 किलोमीटर व 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।

हरिकेश को अंतर्राष्ट्रीय कोच सत्यनारायण प्रसाद द्वारा नि:शुल्क कोचिंग देकर प्रशिक्षित किया गया है। कोच सत्यनारायण प्रसाद विशेष शिक्षक जसवंतनगर ने इटावा से अनगिनत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी स्पेशल ओलंपिक में प्रतिभाग कर चुके है।हरिकेश उन्ही के साथ उनके कुशल प्रशिक्षण से उत्तरप्रदेश टीम में राँची प्रतिभाग करेंगें।इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा,प्रहलाद कुमार गिरीश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी व राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक जसवंतनगर ने अनन्त शुभकामनाएं दी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here