Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeकपिलवस्तु में पुलिस ने जब्त कीं 27 इलेक्ट्रिक स्कूटी, मेयर के हस्तक्षेप...

कपिलवस्तु में पुलिस ने जब्त कीं 27 इलेक्ट्रिक स्कूटी, मेयर के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को वापस सौंपी गईं

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु पुलिस ने मंगलवार सुबह क्याम्पस जाने वाले छात्रों के पास से 27 इलेक्ट्रोनिक स्कूटी जब्त कर सुठौली भंसार कार्यालय भेज दी थीं। पुलिस के अनुसार ये सभी स्कूटी सवारी साधन ऐन के विपरीत चलाई जा रही थीं। इनमें नंबर प्लेट नहीं था, छात्रों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था, तथा अन्य आवश्यक कागजातों की भी कमी पाई गई।

छात्रों का कहना था कि सुबह क्याम्पस पहुँचने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी उनके लिए एक आसान साधन था, लेकिन अचानक हुई कार्रवाई से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ने पर कपिलवस्तु नगरपालिका के नगर प्रमुख (मेयर) सुदीप पौडेल सहित युवाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस व भंसार कार्यालय से हस्तक्षेप कर बातचीत की। पहल के बाद सभी जब्त स्कूटियों को छुडाकर छात्रों की जिम्मेदारी में वापस सौंप दिया गया।

मेयर पौडेल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला गया है, लेकिन भविष्य में सभी छात्रों को नियम-कानून का पालन करना आवश्यक होगा। घटना को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चा जारी है, जबकि स्कूटी वापस मिलने से छात्रों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular